गर्मी व उमष से श्रद्धालुओं को मिल रहा सुकून

देवघर। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2019 के मद्देनजर सरकार व जिला प्रषासन द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। श्रावणी मेला को लेकर सम्पूर्ण काँवरिया पथ में महीन बालू भरायी का कार्य किया गया है, ताकि यहां आगन्तुक कांवरियों को नंगे पांव में चलने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके अलावा कांवरिया पथ में बिछाये गये बालू व कारपेट को गर्म होने से बचाने के लिए लगातार पथ प्रमंडल विभाग, देवघर व पेय जल स्वच्छता विभाग, देवघर द्वारा पानी का छिड़काव कर उसे ठंठा कर श्रद्धालुओं के चलने योग्य बनाया जा रहा है।
वहीं सावन माह में भी कभी-कभी वर्षा के अभाव में काँवरियों को अपनी यात्रा तय करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन्हें जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत् काँवरिया पथ में कुछ-कुछ दूरी पर इन्द्र वर्षा का प्रबंध किया गया है, ताकि जब काँवरिया बाबा का जयकारा लगाते हुए काँवरिया पथ से गुजरे तो इन्द्र वर्षा के जल से उन्हें सुकून महसूस हो।
राजकीय श्रावणी मेला, 2019 के अवसर पर देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा के आदेषानुसार खोया-पाया केन्द्र की स्थापना आर0मित्रा0 उच्च विद्यालय, देवघर के परिसर में की गयी है। उक्त स्थल पर बनाये गये केन्द्र में खोये व्यक्तियों के संबंध में आवष्यक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ उन्हें आवष्यकता पड़ने पर उनके गंतव्य स्थान तक भेजने की व्यवस्था तथा अन्य प्रकार की सहायता की व्यवस्था करने हेतु दंडाधिकारियों व कर्मियों प्रतिनियुक्त की गयी है।
आर0मित्रा0 उच्च विद्यालय प्रषासनिक षिविर सह यातायात नियंत्रण कक्ष में वरीय एवं सम्पूर्ण प्रभारी के रूप में सूश्री मीनाक्षी भगत, कार्यापालक दंडाधिकारी, देवघर को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावे प्रथम पाली में सहयोगी दंडाधिकारी के रूप में श्री अरविन्द कुमार, कनीय अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, देवघर, श्री श्याम नंदन प्रसाद, लेखा लिपिक, पुनासी प्रमंडल, देवघर व श्री अवधेष कुमार राम, अनुसेवक जिला कल्याण शाखा, देवघर व द्वितीय पाली में श्री अनिल कुमार झा, सहायक अभियंता सिचाई प्रमंडल, देवघर, श्री शैलेन्द्र कुणाल, लेखा लिपिक, सिचाई प्रमंडल, जसीडीह व श्री अधुन मांझी, चौकीदार सिचाई प्रमंडल, देवघर व तृतीय पाली में श्री स्वाधीन चन्द्र साह, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, पालोजोरी, श्री विजय कुमार वर्मा, निम्नवर्गीय लिपिक, सिचाई प्रमंडल, देवघर साथ हीं श्री श्याम कुमार पासवान, अनुसेवक सिचाई प्रमंडल, देवघर को प्रतिनियिक्त किया गया है। इसके अलावा उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीगण जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी-सह-सचिव लॉजिंग हाउस कमिटि से सम्पर्क कर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे एवं सम्पूर्ण प्रभारी वित्त मामलों में यह ध्यान रखेंगे कि की गयी व्यस्थाओं का दुरूपयोग न हो।
