गांजा की खेती करनेवाला किसान गिरफ्तार, 7.68 लाख माल जब्त

बनासकांठा | बनासकांठा एसओजी ने जिले के आसेडा गांव में गांजा की खेती करनेवाले एक किसान को गिरफ्तार कर लिया है| साथ ही 120 किलो गांजा समेत रु. 7.68 लाख का माल जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक बनासकांठा एसओजी को सूचना मिली थी कि डीसा तहसील के आसेडा गांव के एक किसान ने अपने खेत में गांजा की बुवाई की है| सूचना के आधार पर एसओजी ने गुप्त रूप से जांच शुरू की| जिसमें पता चला कि डीसा तहसील के आसेडा गांव निवासी पारजी वलाजी ठाकोर ने अपने खेत में गांजा की बुवाई की है| पारजी ठाकोर के खेत में करीब चार फूट की ऊंचाई वाले गांजे के 1078 पौदे मिले| पुलिस ने 120 किलो गांजा समेत कुल रु. 7.68 लाख माल जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी|
