गिरिजाकुंड में तीन युवकों की डूबकर मौत

अयोध्या । जिले के पहाड़गंज में गिरिजाकुण्ड मंे नहाने गए तीन युवाओं की मौत हेा गयी। जानकारी के मुताबिक नाका निवासी राहुल गुप्ता (18) पुत्र वंशराज गुप्ता प्रखर चैरसिया (18) पुत्र बिंदेश्वरी चैरसिया निवासी बल्लाहाता तथा कुणाल यादव (17) पुत्र राजितराम यादव निवासी धनीपुर रौनाही जो पहाड़गंज में अपने मामा के यहां रह कर पढ़ाई करता है, साथ में जनौरा स्थित गिरिजा कुंड में गत दिव स्नान करने गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहुल व कुणाल को कुंड में डूबता देखकर प्रखर अपने दोस्तों को बचाने के लिए कुंड में कूद पड़ा, जिसमें उसकी भी मौत हो गई।
