गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, केवडिया में देखी एक भारत, श्रेष्ठ भारत परेड

अहमदाबाद। गुजरात के लिए शुक्रवार व शनिवार काफी अहम है, राज्य के विविध शहरों में आयोजित समारोह व सम्मेलनों में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन सहित देश की कई बड़ी हस्तियां गुजरात में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने गुजरात दौरे पर शुक्रवार सुबह वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से सीधे नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचे जहां विविध राज्यों के पुलिस महानिदेशकों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। उनके साथ ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह भी यहां मौजूद हैं। इस दौरान पटेल प्रतिमा पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत परेड का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृहमंत्री राजनात सिंह व अन्य नेता मौजूद थे।
प्रधानमंत्री शनिवार को मोदी गांधीनगर में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करेंगे। इससे पहले रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार दोपहर महिला मोर्चा के अधिवेशन का उद्घाटन करेंगी जबकि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इसके एक सत्र को संबोधित करेंगी। अधिवेशन में भाजपा के संगठन महासचिव रामलाल सहित कई आला नेता भी शामिल हो रहे हैं।

राजकोट में आयोजित धर्मसभा में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे हैं वहीं भाजपा के तेजतर्रार नेता डॉ स्वामी भी धर्मसभा में शिरकत करने पहुंच गए हैं। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत सहित भाजपा, विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल व अन्य हिन्दुवादी संगठनों के पदाधिकारी व संत महात्मा भी शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply