गुजरात भाजपा का 11 अगस्त तक 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

अहमदाबाद | साथ आएं देश बचाएं के नारे के साथ गुजरात समेत देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है| 6 जुलाई से प्रारंभ हुए इस अभियान के तहत गुजरात में अब तक 18 लाख से ज्यादा नए सदस्य जुड़े हैं| जिससे उत्साहित गुजरात भाजपा ने आगामी 11 अगस्त तक राज्य में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है| जिसे लेकर उद्योगकार, शिक्षाविद, सहकारी क्षेत्र के नेता, समाज के अलग अलग वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है| हाल ही में गुजरात आए भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डी ने विधायकों से सदस्यता अभियान में सक्रिय होने और सबसे कमजोर बूथ पर सदस्यता बढ़ाने की नसीहत दी थी| जिसके बाद से इस अभियान में तेजी आई है| प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आईके जाडेजा के मुताबिक व्यापारी से लेकर छोटे वर्ग तक पार्टी पहुंचना चाहती है| गुजरात के नगरों और जिलों में 50 प्रतिशत और महानगरों में 60 प्रतिशत नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है| अहमदाबाद शहर में 5 लाख से ज्यादा नए सदस्यों को जोड़ा जा चुका है| गुजरात में 1980 में भाजपा के 55000 सदस्य थे, जो 1884 में बढ़कर 140000 हो गए| 1888 में 200000, 1998 में 812500, 2009 में 2417084, 2012 में 1531797 और 2015 में भाजपा के सदस्यों की संख्या 11367503 पर पहुंच गई|

Leave a Reply