गुजरात में कोरोना के 283 नए मामले हुए दर्ज, दो की मौत

अहमदाबाद । गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले दर्ज हुए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,62,406 और मृतकों की संख्या 4,391 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि दो रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 4,391 हो गई है। विभाग ने कहा कि 528 रोगियों की छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,55,059 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,956 है। 28 रोगी वेंटिलेटर पर हैं। विभाग ने बताया कि राज्य में बुधवार को 27,065 लोगों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 4,19,519 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
