गुजरात में गर्मी का हाल जस का तस, 24 घंटे हिटवेव रहेगा बरकरार
अहमदाबाद | शहर समेत राज्यभर में गर्मी से लोग बेहाल हैं और अगले 24 घंटों तक गुजरात में हिटवेव बरकरार रहने की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है| खासकर सौराष्ट्र-कच्छ में हिटवेव का असर रहेगा| पोरबंदर, कच्छ, अमरेली, वेरावल, भावनगर और सुरेन्द्रनगर में सूखी और गर्म हवाएं चलेंगी| पिछले कई दिनों से हिटवेव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है| हांलाकि बुधवार से तापमान घटेगा और इससे गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी| गुजरात में तापमान में लगातार वृद्धि से लोग बेहाल हैं| सूरत महानगर पालिका ने ओरेन्ज और यलो अलर्ट जारी किया है| अन्य शहरों में भी पिछले दो दिनों से तापमान में इजाफा हो रहा है| 29 अप्रैल से गुजरात में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है| अगले सप्ताह तापमान 43 डिग्री से कम रहने की संभावना है| मौसम विभाग ने हिटवेव की चेतावनी दी है और आगामी समय में गर्मी का पारा और बढ़ेगा| दोपहर के वक्त बेवजह से बाहर निकालने की हिदायत दी गई है| कड़ी धूप से बचने के लिए लगातार पानी समेत अन्य तरल पदार्थ लेना उचित रहेगा|