गुजरात में भाजपा ने 6 और कांग्रेस ने एक महिला को उम्मीदवार बनाया

अहमदाबाद | गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों का ऐलान हो गया है और आज दोपहर तक नामांकन प्रक्रिया भी पूर्ण हो जाएगी| गुजरात में भाजपा ने 6 महिला उम्मीदवारों को उतारा है, जिसमें चार मौजूदा सांसद है| जिसमें जामनगर से पूनम माडम, भावनगर भारती शियाल, सूरत से दर्शना जरदोश और वडोदरा से रंजन भट्ट शामिल हैं| जबकि मेहसाणा से शारदा पटेल और छोटा उदेपुर से गीता राठवा पर भाजपा ने दांव खेला है| वहीं कांग्रेस ने एक महिला को टिकट दिया है| अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने गीता पटेल को उम्मीदवार बनाया है| भाजपा और कांग्रेस की इन 7 महिलाओं का मुकाबला पुरुष उम्मीदवारों से होगा|
गुजरात की 26 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची
सीट भाजपा कांग्रेस
कच्छ विनोद चावडा नरेश महेश्वरी
बनासकांठा परबत पटेल परथी भटोल
पाटण भरतसिंह डाभी जगदीश ठाकोर
मेहसाणा शारदा पटेल एजे पटेल
साबरकांठा दीपसिंह राठौड़ राजेन्द्रसिंह ठाकोर
गांधीनगर अमित शाह डॉ. सीजे चावडा
अहमदाबाद पूर्व हसमुख पटेल गीता पटेल
अहमदाबाद पश्चिम किरीट सोलंकी राजू परमार
सुरेन्द्रनगर डॉ. महेन्द्र मुंजपरा सोमा पटेल
राजकोट मोहन कुंडारिया ललित कथगरा
पोरबंदर रमेश धडूक ललित वसोया
जामनगर पूनम माडम मूलुभाई कंडोरिया
जूनागढ़ राजेश चूडास्मा पूंजा वंश
अमरेली नारण काछडिया परेश धानाणी
भावनगर भारती शियाल मनहर पटेल
आणंद मितेश पटेल भरतसिंह सोलंकी
खेडा देवसिंह चौहाण बिमल शाह
पंचमहल रतनसिंह राठौड़ वीके खांट
दाहोद जशवंतसिंह भाभोर बाबू कटारा
वडोदरा रंजन भट्ट प्रशांत पटेल
छोटाउदेपुर गीता राठवा रणजीतसिंह राठवा
भरुच मनसुख वसावा शेरखान अब्दुल शकुर पठान
बारडोली प्रभु वसावा तुषार चौधरी
सूरत दर्शना जरदोश अशोक अधेवाडा
नवसारी सीआर पाटिल धर्मेश पटेल
वलसाड केसी पटेल जीतु चौधरी
