गुजरात में भारी से अतिभारी बारिश का अनुमान, प्रशासन सतर्क

अहमदाबाद | दो सिस्टम सक्रिय होने से गुजरात में अगले पांच दिन भारी से अतिभारी बारिश होने का अनुमान है| राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ, उत्तर और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश हो सकती है| जिसे देखते प्रशासन सतर्क हो गया है| उत्तरी गुजरात के अरवल्ली में एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है| मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार के मुताबिक गुजरात में तीन भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है| सौराष्ट्र और कच्छ में 24 घंटे बाद भारी से अतिभारी बारिश का अनुमान है| उत्तर उड़ीसा और झारखंड पर बने लो प्रेशर से बरसाती सिस्टम सक्रिय हुई है| इसी प्रकार उत्तर प्रदेश पर बने अपर एयर सायक्लोनिक सर्क्युलेशन सिस्टम आगे बढ़कर मध्य प्रदेश पहुंच गया है, जिसका सीधा असर गुजरात के वातावरण पर हुआ है| जिसकी वजह से आगामी चार-पांच दिन गुजरात में अच्छी बारिश होने की संभावना है| दो सिस्टम के कारण उत्तरी गुजरात के बनासकांठा, साबरकांठा, पाटण, मेहसाणा, अरवल्ली, मध्य गुजरात के महीसागर, अहमदाबाद, गांधीनगर में अच्छी बारिश हो सकती है| 30 जुलाई के आसपास सिस्टम के कच्छ की ओर बढ़ने से मोरबी, जामनगर में बारिश की संभावना है| अब तक अहमदाबाद में कम बारिश हुई है| लेकिन 28 और 29 जुलाई को अहमदाबाद और गांधीनगर समेत मध्य गुजरात में अच्छी बारिश का अनुमान है| दक्षिण गुजरात के दमण, दादरा नगर हवेली, वलसाड, सूरत, नवसारी, डांग, उत्तरी गुजरात के साबरकांठा, बनासकांठा, अरवल्ली, मेहसाणा, कच्छ के अलावा सौराष्ट्र के सुरेन्द्रनगर, राजकोट में भारी बारिश की संभावना है| जिसे देखते हुए आगामी 5 दिनों तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है| गुजरात में अब तक मौसम की 32 प्रतिशत बारिश हुई है, लेकिन आगामी बारिश से प्रतिशत में इजाफा होगा| इस बार दक्षिण गुजरात में अच्छी बारिश हुई है| आगामी बारिश से उत्तर गुजरात और पूर्व मध्य गुजरात में बारिश की कमी पूरी होगी| 31 जुलाई के पश्चात एक लो प्रेशर एरिया सिस्टम पश्चिम बंगाल में बनेगा, जिसके दो-तीन दिन बाद यानी 2 या 3 अगस्त को गुजरात में अच्छी बारिश होने का अनुमान है|
