गुजरात में 23 या 24 जून को मानसून दे सकता है दस्तक 

अहमदाबाद | आगामी 23 जून तक मानसून गुजरात में विधिवत दस्तक दे सकता है| मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार के मुताबिक मानसून अब उत्तर की ओर बढ़ने लगा है| 23 जून को सौराष्ट और कच्छ समेत दक्षिण गुजरात में भारी बारिश हो सकती है| जिसमें दमण, दादरानगर हवेली, वलसाड, नवसारी, डांग, तापी, सूरत नर्मदा, छोटाउदेपुर और भरुच में बारिश होने की संभावना है| 23 या 24 जून से गुजरात में मानसून का विधिवत प्रारंभ हो जाएगा| गौरतलब है 13 जून के बाद वायु चक्रवात के चलते सौराष्ट्र-कच्छ समेत राज्य के कई हिस्सों में चार-पांच दिन मध्यम से भारी बारिश हुई थी| पिछले दो दिनों से गुजरात में बारिश ने विराम ले लिया है| वायु चक्रवात से गुजरात को जितने नुकसान की आशंका थी, उतना हुआ नहीं| लेकिन बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई और ज्यादातर किसानों ने बुवाई भी कर दी|

Leave a Reply