गुना में भीषण सड़क हादसे में गयी 8 मजदूरों की जान, 55 घायल

  • गुना के कैंट थाना इलाके के पास रात करीब ढाई बजे ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि 8 मजदूरों की वहीं मौके पर मौत हो गयी

गुना। गुना के नज़दीक एक भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश अपने घर लौट रहे 8 मजदूरों की मौत और करीब 55 घायल हो गए। ये हादसा कंटेनर और यात्री बस की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। सभी मज़दूर कंटेनर में सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। बस इतना पता चला है कि सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और महाराष्ट्र से लौट रहे थे।

गुना के कैंट थाना इलाके के पास रात करीब ढाई बजे ये हादसा हुआ। यात्री बस और कंटेनर में ज़बरदस्त टक्कर के बाद चीख‑पुकार मच गयी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि 8 मजदूरों की वहीं मौके पर मौत हो गयी। इस दुर्घटना में 55 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर अपने परिवार के साथ कंटेनर में सवार थे। दुर्घटना होते ही कंटेनर का ड्राइवर घटना स्थल से भाग गया। बताया जा रहा है कि सभी श्रमिक महाराष्ट्र से अपने घर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply