गुरुद्वारे में चल रही थी गुरुवाणी, वहीं एक शख्स अदा कर रहा था नमाज

मलेशिया : अक्सर छोटी-मोटी बातों पर समाज में तनाव पैदा हो जाते हैं. लोग धर्म के नाम पर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं. ऐसे लोगों सबक देने वाला एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करने वाला है. यह वीडियो किसी गुरुद्वारे की है. इसमें दिख रहा है कि गुरुद्वारे में गुरुवाणी हो रही है. वहीं सामने एक मुस्लिम शख्स नमाज पढ़ रहा है. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. लोग कमेंट में कह रहे हैं कि जिनके भी दिलों में नफरत है, वे इस वीडियो को देखें.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो मलेशिया का है. यहां के एक गुरुद्वारे में गुरुवाणी चल रही है. लोग संगत में बैठकर गुरुवाणी का आनंद ले रहे हैं. वहीं सामने नीली टी-शर्ट पहने हुए एक शख्स नमाज अदा करते हुए दिख रहा है.
करीब 24 घंटे में इस वीडियो को 456 लोग शेयर कर चुके हैं. वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि वह युवक चोरी-छुपे नहीं सबके सामने नमाज अदा कर रहा है.
आपके आस-पड़ोस में जो कोई भी दिल में नफरत पालकर बैठा उसे यह वीडियो देखना चाहिए. उम्मीद है कि उनक अंदर की कड़वाहट दूर हो जाएगी. यह वीडियो संदेश दे रहा है कि धर्म के नाम पर बंटवारा या छूआछूत करना गलत है. भाईचारा और आपसी मेलजोल ही किसी भी धर्म का अंतिम लक्ष्य है. ऐसे में हम सभी को कभी धार्मिक उन्माद का हिस्सा बनने से बचना चाहिए. हर धर्म और जाति के लोगों के साथ सामान्य व्यवहार रखना चाहिए.
