गेहूं वितरण नहीं करने पर दो राशन डीलर के प्राधिकार पत्र निलंबित

उदयपुर । झाड़ोल क्षेत्र के उचित मूल्य दुकान के बुधवार को निरीक्षण के दौरान पॉस मशीन में गेहूं का स्टॉक होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर वितरण नहीं करने पर डीएसओ ने दो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की। जिला रसद अधिकारी एमएल चौहान ने बताया कि उचित मूल्य दुकान लुणियारा की जांच करने पर वक्त जांच ३८९.९३ ङ्क्षक्वटल गेहूं पोस मशीन में स्टॉक होने के बाद भी उपभोक्ताओं को गेहूं वितरण नहीं किया गया। दुकानदार मुकेश कुमार जैन का प्राधिकार-पत्र अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित किया और अवशेष सामग्री समय पर सुपुर्द नहीं करने पर पुलिस थाना प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की हिदायत दी गई। इसी प्रकार प्रकाशचन्द्र उचित मूल्य दुकान किरट की जांच करने पर वक्त २९४.९५ ङ्क्षक्वटल गेहूं पोस मशीन में स्टॉक होने के बाद भी गेहूं वितरण नहीं किया। इसका भी प्राधिकार-पत्र निलंबित किया।
