ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता वेदांता
कोरबा बालको के सामुदायिक विकास कार्यों में सर्वोपरि है। वेदांता-बालको की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत दो वेदांत ग्रामीण चिकित्सालय संचालित हैं। इन चिकित्सालयों के संचालन का उद्देश्य ग्रामीणों को झोला छाप नीम-हकीमों से मुक्ति दिलाना है। चलित चिकित्सा शिविर, मौसमी बीमारियों से बचाव और जागरूकता शिविर, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ समन्वयन, एचआईव्ही एड्स के प्रति जागरूकता आदि अनेक ऐसे कार्यक्रम हैं जिनके माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। सैनिटेशन और सुरक्षा किट के वितरण पर ग्रामीणों ने बालको प्रबंधन के आभार जताया है।
