घर के पीछे बने डेक से करीब 150 सांप निकले 

कोलोराडो । अमेरिका के कोलोराडो में एक घर के पीछे बने डेक से करीब 150 सांप निकले हैं। वहां रहने वाले कपल को आए दिन अपने घर के आस-पास सांप दिख जाते है,इससे परेशान होकर उन्होंने पेस्ट कंट्रोल वालों को बुलाया,तब जो नजारा दिखा,उसके बाद वहां कपल भी हैरान हो गए। पेस्ट कंट्रोल वालों ने वहां से 150 सांप निकाले। शेनन मैकफेडन और रॉयस रॉबिन्स के अनुसार उन्होंने ये घर कोलोराडो में एलिजाबेथ टाउन में लिया था। कुछ महीनों बाद उन्होंने ये नोटिस करना शुरू किया कि उनके घर के पीछे डेक के आस-पास सांप दिखते रहते हैं। ये सब कुछ महीनों तक चला, लेकिन जब सांप घर के अंदर भी दिखाना शुरु हुए तब उन्होंने पेस्ट कंट्रोल की मदद ली। जब पेस्ट कंट्रोल वाले वहां आए तो उन्होंने घर के पीछे के डेक से 150 सांप निकाले। ये सांप 30 अलग-अलग प्रजातियों के थे। पेस्ट कंट्रोल वालों ने सुरक्षित तरीके से सभी सांपों को पकड़ लिया और जंगल ले जाकर छोड़ दिया। हालांकि इसके लिए उस कपल को करीब 8000 डॉलर खर्च करने पड़े। इस खर्चे में पेस्ट कंट्रोल वालों की फीस है और साथ ही नया डेक बनाने का खर्च भी शामिल है। 
 

Leave a Reply