घर पर आसानी से बनाएं ब्रेड चीला

मूंग दाल, ओट्स आदि चीजों से तैयार चीला की रेसिपी आपने बहुत बार ट्राई किया होगा। लेकिन, क्या आपने कभी ब्रेड से तैयार चीला ट्राई किया है? शायद नहीं, अगर सच में नहीं किया है, तो आपको भी एक बार नाश्ते में इस शानदार रेसिपी को ज़रूर ट्राई करना चाहिए। ब्रेड चीला एक बार ट्राई करने के बाद आप भी सप्ताह में तीन से चार दिन ज़रूर बनाना चाहेंगी। इस बेहतरी रेसिपी को यक़ीनन घर के अन्य सदस्य भी खूब पसंद करेंगे, तो आइए रेसिपी के बारे में जानते हैं।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको लगभग 3 घंटे के लिए मूंग दाल को पानी में भिगोकर रखना होगा। आप चाहें तो एक दिन पहले भी मूंग दाल को पानी में भिगोकर रख सकती हैं, क्योंकि इसे पीसने में आसान होता है।
- लगभग 3 घंटे पानी में भिगोकर रखने या फिर एक दिन पहले पानी में भिगोकर रखने के बाद मूंग दाल को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लीजिए
- बर्तन में निकालने के बाद मूंग दाल में नमक, मिर्च पाउडर, काली मिर्च आदि चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए और कुछ देर सेट होने के लिए रख दीजिए।
- इधर आप एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दीजिए। अब आप तैयार मूंग दाल मिश्रण में ब्रेड को डालने के बाद मिश्रण में अच्छे से लपेट लीजिए और पैन में डालकर दोनों साइड अच्छे से पका लीजिए।
सामग्री
- मूंग की दाल-1/2 कप
- बेसन-2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- तेल-2 चम्मच
- ब्रेड-3
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- हर सब्जियां-1/2 कप बारीक़ कटी हुई
विधि
- सबसे पहले मूंग दाल को लगभग 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए।
- 3 घंटे बाद मूंग दाल को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लीजिए।
- इसके बाद दाल में बेसन, मिर्च पाउडर, नमक, हरी सब्जियां और और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए।
- इधर आप एक पैन में तेल गरम होने के रख दीजिए।
- इसके बाद तैयार मूंग दाल मिश्रण में ब्रेड को डालकर मिश्रण को अच्छे से लपेट लीजिए और पैन में डालकर दोनों साइड अच्छे से पका लीजिए।
