घर से शौच के लिए निकली युवती का मिला अधजला शव,

घर से शौच के लिए निकली युवती का मिला अधजला शव, 7 मई को होना था विवाह, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
चाकघाट थाना क्षेत्र के बघेडी गांव का मामला
फारेंसिंक जांच में युवती के शरीर में नहीं मिले कपड़े
घर के पीछे बनी तलैया की मेंढ में रखा था धान का पैरा, उसी में जली युवती पर पैर नहीं जला
रीवा जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत बघेडी गांव में युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाया है। उनका कहना है कि इस मामले में फारेंसिक जांच से लेकर डॉग स्क्वाड और सीबीआई की जांच कराई जाए। बड़े बवाल की आशंका को लेकर चाकघाट पुलिस ने मंगलवार की शाम से शव के आसपास निगरानी बढ़ा दी थी।
बुधवार को सुबह चाकघाट थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय की मौजूदगी में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ड, एफएसएल, डॉग स्क्वाड आदि की टीमें मौके पर पहुंचकर घटना के साक्ष्य जुटाए है। फिर भी बुधवार की दोपहर 1 बजे तक परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया है। ऐसे में लायन आर्डर को बनाए रखने के लिए तहसीलदार मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश दे रहे है।
घटनास्थल को बैरिकेडिंग कर सुरक्षित करती पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक प्रीति साकेत पिता पन्ना लाल साकेत 22 वर्ष निवासी बघेडी थाना चाकघाट मंगलवार की शाम 6 बजे घर से शौच के लिए बाहर निगली थी। जब वह शाम 6.30 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। साथ ही फोन लगाया तो नहीं रिसीव हुआ। ऐसे में घर के पीछे तलैया की ओर गए तो रास्ते में चप्पत, मोबाइल और लोटा मिला। जबकि वह कहीं नहीं दिखी। ऐसे में एक जगह धान के पैरा में आग लगी थी। वहां गए तो देखा कि युवती जल रही है। बल्कि उसका पैर बाहर निकला है। कुछ देर बाद आग की लपटें शांत हुई और युवती की भी मौत हो चुकी थी।
घटनास्थल पर पुलिस ने गुजारी रात
हादसे के बाद सूचना मिलते ही तुरंत डायल 100 और चाकघाट पुलिस मौके पर पहुंच गई। मंगलवार की रात 8 बजे चाकघाट पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को उठाने की कोशिश की तो परिजन भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह हत्या है। ऐसे में जब तक वरिष्ठ अधिकारी नहीं आएंगे तो शव यहां से नहीं जाएगा। रात 12 बजे तक चले बवाल के बाद चाकघाट थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने एसपी राकेश सिंह और एएसपी विजय डाबर को सूचना देते हुए कुछ पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर ही रोक दिया। साथ ही घटनास्थल को रिवन लगाकर फारेंसिंक जांच के लिए सुरक्षित कर दिया गया।
फारेंसिक एक्सपर्ड ने जुटाए साक्ष्य
एफएसएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला के निर्देश में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ड सब इस्पेंक्टर राम कुमार बरकड़े, एफएसएल सब इस्पेंक्टर जाम सिंह चौगड़ और कमलेन्द्र सिंह को घटना स्थल पर भेजा गया। फारेंसिक एक्सपर्ड जाम सिंह चौगड़ ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण में जो बात सामने आई है। उसमे ये पूरा प्लान मर्डर है। हालांकि पूरा शरीर जला है जबकि पैर सुरक्षित बच गया है। वहीं अधजले शव में कपड़ा नहीं मिला है। ऐसे में बिना पीएम कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
1 मई को तिलक, 7 मई को होनी थी शादी
पुलिस ने बताया कि जिस युवती का अधजला शव मिला है। उसके घर से 1 मई को तिलक जाना था। जबकि प्रीति की शादी 7 मई को होनी थी। हालांकि उसके घर में पूरी शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कई सवाल खड़े कर रही है। जबकि परिजन बवाल मचाते हुए हत्या का आरोप लगा रहे है। लेकिन यहां कुछ और ही समझ में आ रहा है। हालांकि चाकघाट पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। कुछ अपनों पर भी पुलिस की शक की सुई जा रही है। क्योंकि अगर लड़की की हत्या आरोपी करना चाहता तो आग से नहीं जलाता। उपर से आग में जलने वाला जल गया और किसी को आवाज तक नहीं सुनाई दी ये कैसे हो सकता है।
