चंबल के बाद मालवा भी ठंड और कोहरे में लिपटा, इंदौर के बजाए अहमदाबाद में प्लेन की लैंडिंग

इंदौर. मध्य प्रदेश (madhya pradesh) इस वक्त ज़बरदस्त ठंड और कोहरे की चपेट (coldwave) में है. चंबल (chambal) के बाद अब मालवा (malwa) को भी शीतलहर जकड़े हुए है. कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है. सुबह घना कोहरा (fog) होने के कारण कोलकता से इंदौर (indore) आने वाली फ्लाइट की अहमदाबाद में ही लैंडिंग कराना पड़ी. आसमान में एक घंटे चक्कर लगाने के बाद भी विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर नहीं उतारा जा सका. अहमदाबाद में लैंड करने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया. इंदौर आने वाली तीन अन्य फ्लाइट भी डिले हुईं.

कोहरे में लिपटी सुबह
गुरूवार को मालवा में भी मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया. यहां कोहरे में लिपटा हुआ दिन निकला. सुबह से ही भारी कोहरा देखने को मिला. कोहरे का ही असर था की इंदौर आ रही फ्लाइट को अहमदाबाद में उतारना पड़ा. गो – एयर जी-08295 फ्लाइट ने सुबह 04.55 पर अहमदाबाद से उड़ान भरी थी जिसे इंदौर विमानतल पर 06.45 पर उतरना था. लेकिन आसमान में कोहरा अधिक होने से विमान को नीचे नहीं उतारा जा सका. विमान एक घंटे तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा. उसके बाद अहमदाबाद में उसकी लैंडिंग कराना पड़ी. अहमदाबाद में लैंडिंग से यात्री नाराज़ हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. इसके साथ ही सुबह करीब तीन फ्लाइट मौसम खराब होने की वजह से देरी से इंदौर पहुंचीं.
 ट्रेनों की आवाजाही पर असर
कोहरे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है. गुरुवार को इंदौर में कोहरा अधिक होने की वजह से उत्तर की ओर से आने वाली कई ट्रेनें लेट पहुंचीं. करीब एक दर्जन ट्रेन घंटों की देरी से इंदौर पहुंचीं. इनमें ज़्यादातर उत्तर की ओर से आने वाली ट्रेन शामिल हैं.बीते कई वर्षो में देखा गया है कि पूरे मालवा निमाड़ में ज़ोरदार ठंड पड़ती है. लेकिन इंदौर में इसका असर कम होता है. साथ ही कोहरे का असर इंदौर में देखने को नहीं मिलता था.लेकिन इस बार इंदौर में भी ज़बरदस्त शीतलहर है. ठंड ने बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

Leave a Reply