चाची-भतीजे फांसी पर झूले – मामला प्रेम प्रसंग का

भिंड ।   जिले के उâमरी थाना क्षेत्र के लहलोरी गांव में पंचायत की तरफ से नियुक्त सफाई कर्मचारियों का आपस में चाची-भतीजे  का पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  प्रेम प्रसंग की बात जब दोनों के घरवालों को पता चली तो बदनामी के भय से दोनों ने   गांव के बाहर बीहड़ में बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह खेतों पर फसल काटने पहुंचे किसानों ने पेड़ से दोनों के शव लटके देखे तो पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।जानकारी के अनुसार 
लहलोरी निवासी रजनी(४५) पत्नी नरेश वाल्मीकि और भतीजा राजेश(३०) पुत्र नाथू वाल्मीकि गांव में सफाई कर्मचारी थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।बीती  शाम दोनों के परिवारों को उनके प्रेमप्रसंग का   पता चल गया। रात ११ बजे राजेश और रजनी घर छोड़कर चले गए। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन वह घर वापस नहीं लौटे। फिर अल सुबह साढ़े ३ बजे राजेश घर आया तो पिता नाथू सिंह ने पूछा कि रातभर कहां थे। इस पर उसने कहा कि खेत में पानी देने गया था। इतना कहकर राजेश फिर दबे पांव घर से चला गया। इसके बाद दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। रजनी ने अपनी साड़ी तो राजेश ने साफी का फंदा बनाया था। मृतक 
रजनी वाल्मीकि के तीन बेटे हैं जिसमें बड़े बेटा राहुल की शादी हो चुकी है और एक दस दिन का बच्चा भी है। पति नरेश ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम का पता लगने पर उन्हें समझाया गया था लेकिन वे नहीं माने। वहीं राजेश के एक बेटा-बेटी हैं, जिसमें बड़ा बेटा आशीष ५ साल का है और बेटी तमन्ना २ साल की है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्ट मार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द का मामले की जांच प्रारंभ कर दी हैं।

Leave a Reply