चाट के पैसे के लेनदेन को लेकर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

मुरैना । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सिंघल बस्ती में वाल्मीक समाज ने जा से मारने की नीयत से संतोष जाटव, संजय जाटव नामक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।दरवाजे के बाहर खड़े संजय जाटव के पैर में गोली जा लगी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बीती रात चाट का ठेला लेकर संजय जाटव और संतोष जाटव वापस घर की तरफ जा रहे थे तभी डब्बू वाल्मीक और उनके साथियों से चाट खाने के बाद पैसे मांगने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बीती शनिवार की रात डब्बू वाल्मीक ने संतोष जाटव की मारपीट कर दी। मारपीट के बाद संतोष जाटव ने कोतवाली में डब्बू वाल्मीक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बीती रात की घटना को लेकर आक्रोशित वाल्मीक समाज के कुछ लोगों ने सोमवार की सुबह दहशत फैलाने के मकसद से सिंघल बस्ती में संजय जाटव के घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तो वहीं दरवाजे पर खडे संजय जाटव पुत्र घमंडी जाटव उम्र 36 वर्ष नि सिंघल बस्ती के पैर में गोली जा लगी।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और घायल अवस्था मे संजय जाटव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Reply