चार जुलाई तक आ सकता है मानसून

जयपुर । राजस्थान में प्री मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है लेकिन पिछले कुछ दिनों में एक बार फिर गर्मी और उमस से लोग परेशान है राजधानी जयपुर में गर्मी ने अपना असर दिखाया और अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान की जनता को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मानसून आने में अभी वक्त है इस सब के बीच गर्मी से बेहाल लोगों के लिए एक अच्छी खबर ये भी है कि अलनीनो अलर्ट को वापस ले लिया गया है फिलहाल भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र में अलनीनो के विकसित होने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही है। जयपुर में मानसून के 4 जुलाई तक आने की संभावना है इसके अलावा राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं और आंधी तूफान आने की बात भी कही जा रही है मौसम विभाग की माने तो राज्य के पूर्वा हिस्से के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है इसी तरह पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है. वहीं चित्तौडगढ़ जिले के कई इलाकों में बुधवार को तेज बारिश हुई. साथ ही प्रतापगढ़ में भी झमाझम बारिश हुई है।

Leave a Reply