चित्तौड़गढ़: लहरिया उत्सव के दौरान प्रतियोगिताओं का आयोजन, महिलाओं की रही सहभागिता

चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ शहर के गांधीनगर स्थित जौहर भवन में जौहर क्षत्राणी मंच ने लहरिया उत्सव का आयोजन किया. भाद्रपद कृष्णा छठ पर आयोजित हुए लहरिया उत्सव में बड़ी संख्या में क्षत्राणियों ने लहरिया पहनकर भाग लिया.
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की नृत्य प्रतियोगिता, संस्कृति से परम्पराओं से प्रश्नोत्तरी और रूचीकर खेलों के दौरान बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रत्येक आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र की क्षत्राणियों ने लहरिया पहनकर इस उत्सव में चार चांद लगा दिए.
कार्यक्रम आयोजन समिति की अध्यक्ष निर्मला कंवर ने बताया कि पांच वर्ष से लगातार मनाये जा रहे इस लहरिया उत्सव का उद्देश्य यहां की संस्कृति और पहनावें की पहचान पूरी दुनिया में बनाना है. कार्यक्रम के माध्यम से दूर दराज क्षेत्र में रहने वाली क्षत्राणियां यहां पहुंचकर अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करती है.
