चीन-ईरान पर नरम पड़े ट्रंप के सुर

पेरिस । जी-7 बैठक से इतर सबसे बड़ी खबर यह निकल कर आ रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न सिर्फ ट्रेड वॉर को लेकर चीन के प्रति अपने सुर नरम किए हैं बल्कि ईरान के साथ भी अपनी धुन बदली है। ट्रंप ने हाल ही में रद्द की गई चीन-अमेरिका व्यापार वार्ता के बहुत जल्द शुरू होने की बात कही है और साथ ही यह भी कहा कि वे तेहरान में शासन परिवर्तन की मांग नहीं कर रहे हैं। ट्रंप के रवैये में इस बदलाव से ईरान और चीन के साथ अलग-अलग मोर्चों पर पैदा तनाव कुछ कम हो सकता है। इससे पहले ट्रंप जी-7 बैठक में ट्रंप दुनिया के नेताओं के सामने अलग-थलग पड़े दिखाई दिए। इससे पहले बिअरित्ज पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ की जी-7 में मौजूदगी पर ट्रंप खामोश ही रहे और जब पत्रकारों ने उनके इस पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा 'नो कमेंट । जावद जरीफ को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सभी देशों को हैरान करते हुए बिअरित्ज में बुलाया था। मैक्रों की मांग है कि ईरान और अमेरिका में समझौता हो जाए। जरीफ ने उनके अलावा अन्य यूरोपीय राजनयिकों से भी मुलाकात की। हालांकि ट्रंप ने जरीफ से मुलाकात को बहुत जल्दबाजी कहा लेकिन कहा कि मैक्रों जो कुछ कर रहे हैं वह सब मुझे मंजूर था। लेकिन ईरान में सत्ता परिवर्तन की मांग से ट्रंप का पीछे हटना एक बड़ी राहत है।

Leave a Reply