छत्तीसगढ़: आमने आए 2551 नए COVID-19 मरीज, संक्रमितों की संख्या 1 लाख 16 हजार 153
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2551 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,16,153 हो गई है. राज्य में गुरुवार को 678 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. वहीं 1557 लोगों ने घरों में पृथक-वास की अवधि पूरी की है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 14 लोगों की मौत हुई है.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि संक्रमण के 2551 नए मामले सामने आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 358, दुर्ग से 190, राजनांदगांव से 122, बालोद से 110, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 44, धमतरी से 78, बलौदाबाजार से 53, महासमुंद से 40, गरियाबंद से 37, बिलासपुर से 121मरीज शामिल हैं.
