जगाधरी अनाज मंडी में सद्भावना सम्मेलन कल, सतपाल महाराज होंगे मुख्यातिथि

मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ महात्मा हरिसंतोषानंद ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि माता राजेश्वरी देवी की जयंती के उपलक्ष्य में समिति छह अप्रैल को नई अनाज मंडी जगाधरी में एक दिवसीय सद्भावना सम्मेलन कर रही है। जिसमें विभिन्न तीर्थों से आए साधु-संत प्रवचन करेंगे। मुख्यातिथि सतपाल महाराज होंगे। सम्मेलन में माता अमृता, विभु, सुयश भी सत्संग प्रवचन करेंगे। उन्होंने बताया कि सतपाल महाराज 35 वर्षों के पश्चात जगाधरी में आ रहे हैं। छह अप्रैल को वे जगाधरी के रूप नगर में नवनिर्मित श्रीहंस ज्योति मंदिर का लोकार्पण भी करेंगे। आश्रम की प्रबंधक सुबोधनी बाई ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनाज मंडी में भोजन, आवास की व्यवस्था की गई है। मौके पर र|ावली बाई, अनुसूया बाई, आराधना बाई, अजैब सिंह, तारा चंद, नरती राम, श्याम सिंह, रघुवीर सिंह, यशपाल, रती राम, राहुल, डॉ. गोपाल वर्मा, डॉ. मनीश वर्मा, पवन कुमार गोयल, दिनेश बंसल, हरपाल राणा, बृजकिशोर बंसल, सुशील, अमित भारती, डॉ. रामलाल मौजूद रहे।
