जनता के हित में कांग्रेस को सिर उठाकर नहीं चलने देंगे-भाजपा

जयपुर । देश के अन्य राज्यों में आने वाले विधानसभा चुनावों की चिंता को ध्यान में रखने के साथ प्रदेश की 2 खाली हुई विधानसभा सीटों निकायों, जिला परिषदों, पंचायतों को जीतने की तैयारी लगता है भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दी है। तोतूका भवन में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी हाजिर हुए। सभी मंचासीन नेतागणों ने अपने अपने विचारों को बैठक में पहुंचे प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, सहप्रभारी, संयोजक व सह-संयोजक, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक, जिला प्रमुख एवं महापौर, लोकसभा विस्तारक व विस्तारक सम्भाग प्रभारी, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मोर्चों के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के प्रदेश प्रमुख, भाजपा मीडिया, प्रदेश प्रवक्ता एवं पैनालिस्ट, सोशल मीडिया, नमो एप, संकल्प से सिद्धि एवं विधि प्रदेश संयोजक, प्रदेश चुनाव प्रबंधन पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी की मोदी-शाह नीति को समझाया कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में बम्पर बहुमत लेकर आयें है ठीक इसी तरह राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव और निकायों, जिला परिषदों, पंचायत के चुनाव में भी भाजपा के झड़े को सबसे ऊंचा फहराना है। प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता के हित में सत्तासीन कांग्रेस सरकार को कोई ऐसा कदम और नीति निर्णय नहीं लेने देने जिसके कारण प्रदेश का विकास अवरूद्ध हो सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के विरूद्ध हो। प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना ने कहा कि देश में दो विचारधारायें है पहली भारतीय जनता पार्टी की जिसे देश ही नहीं दुनिया के मंचों पर सराहा जा रहा है जब भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर कांग्रेस की विचारधारा को देश की जनता ने नकार दिया है इससे स्पष्ट होता है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीति नियत में है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने भी अपने विचारो में स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने जनता के मनमाफिक निर्णय लेने में अभी से अक्षमता जतानी शुरू कर दी है प्रदेश में पिछले दिनों हुए आंदोलन और सबसे बडा मुद्दा जल, बिजली संकट सामने खडा पर सरकार भारतीय जनता पार्टी की विकास नीति को विरोध नीति बताने में संकोच नही कर रही है।
