जनसेवा के उद्देश्य से 12 महीने चलेंगे पानी के टैंकर 

इन्दौर । जनसेवा के मकसद से  शहर के तीन वार्ड की ग़रीब बस्तियों में तीन पानी के टैंकर की शुरुआत समारोहपूर्वक की गई। शहर के युवा समाजसेवी ज़फ़र ख़ान ने ये जलसेवा वार्ड 1, 2 और 3 में शुरू की है। विधायक संजय शुक्ला ने फीता काटकर जलसेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा ज़फ़र ख़ान ने जनसेवा के उद्देश्य से जलसेवा शुरू कर एक प्रेरक मिसाल पेश की है। 
ज़फ़र खान ने बताया कि निगम द्वारा सिर्फ गर्मी माह में टैंकर चलते हैं, बाक़ी आमजनता परेशान होती रहती है। क्षेत्र के रहवासी पेयजल की समस्याओं से लगातार जूझ रहे है। कई स्थानों पर पेयजल की किल्लत है, जिसको देखते हुए  युवा ज़फर ख़ान ने स्वयं के खर्च से तीन ट्रैक्टर टैंकर सेवा की शुरुआत की है। सिर्फ एक कॉल करते ही पानी का टैंकर उपलब्ध रहेगा। वार्ड 1, 2 और 3 में 12 महीने पानी के टैंकर चलेंगे। टैंकर से रहवासियों को घर पर फ्री में पानी मिलेगा। युवा समाजसेवी और शहर कांग्रेस महामंत्री ज़फ़र ख़ान ने बताया कि गर्मी के महीने के अलावा भी कई क्षेत्र में जलसंकट बना रहता है। इसलिए जनसेवा के उद्देश्य से जरूरतमंदों को टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी और गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply