जब सैकड़ों यात्रियों के साथ लोकल चली गई कारशेड !

नवी मुंबई। मुंबई की उपनगरीय सेवा के इतिहास में शायद ये पहला मौका होगा जब एक लोकल ट्रेन सैकड़ों यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के बजाय सीधे कारशेड पहुंच गई. जरा सोचिये उस वक्त उन यात्रियों पर क्या बीती होगी ? जी हाँ, मंगलवार को ऐसा ही हुआ जब मध्य रेल के ट्रांस हार्बर मार्ग पर नवी मुंबई के वाशी से ठाणे स्टेशन के लिए निकली लोकल ट्रेन सानपाडा कारशेड जा पहुंची. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ. अब कौन सी तकनीकी खराबी आई ये तो पता नहीं चल पाया लेकिन रेलवे के कामकाज पर सवालिया निशान जरूर लग गया है. 

Leave a Reply