जमीन विवाद के चलते टेंट हाउस गोदाम में लगाई आग 

खगड़िया में एक टेंट गोदाम में आग लगा दी गई। इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन टेंट गोदाम में रखी सभी सामग्री पूरी तरह जल चुकी थी। गोदाम में रखे 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। टेंट संचालक पीड़ित वार्ड 4 निवासी मनोज साह की पत्नी जुली कुमारी ने बताया कि बाबुआगंज स्थित टेंट गोदाम में अहले सुबह 4 बजे भूमाफिया द्वारा आग लगा दिया गया। भूमाफिया द्वारा जमीन को खाली करने को कहा जा रहा था।

जुली कुमारी ने बताया कि  जमीन को कब्जा करने की कोशिश बहुत दिनों से चल रही थी। आगलगी की घटना में तीन छोटी गाड़ी और एक चार चक्का वाहन जलकर राख हो गया। बताया कि इसके अलावे गोदाम में रखे महंगी सामग्री जल गई। इस आगलगी की घटना में आस-पास के घरों में आंशिक नुकसान हुआ है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। नगर थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर मामले की जांच की। अग्निशमक द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। पीड़ित टेंट संचालक द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। 

Leave a Reply