जयपुर सेट्रल जेल में पेयजल का टोटा

जयपुर । राजधानी स्थित सेट्रल जेल में इन दिनों पीने के पानी का टोटा बना हुआ है। जेल प्रशासन परिसर में बीसलपुर पानी की डिमांड कर चुका है जेल प्रशासन ने पीडब्यूडी और जलदाय अभियंताओं को बुलाया है। जलदाय विभाग के अफसरों के मुताबिक जेल परिसर में रोजाना दो लाख लीटर से ज्यादा पेयजल आपूर्ति की डिमांड है। जेल परिसर में बने ट्यूबवैलों के अलावा सरकारी जलापूर्ति भी मुहैया कराई जाती है। बीते महीने जेल परिसर में बने उच्च जलाशय और सीडब्यूआर के निरीक्षण में गंभीर खामियां मिलने की सर्वे रिपोर्ट अभियंताओं ने जेल प्रशासन को दी है। सर्वे रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी सौपी गई है। बताया जा रहा है कि जेल परिसर में बना उच्च जलाशय जर्जर हालत में है जिसके स्थान पर नए व ज्यादा क्षमता वो उच्च जलाशय निर्माण की आवश्यकता है। सीडब्ल्यूआर में लीकेज से हो रही पानी की छीजत को लेकर भी पीडब्ल्यूडी और जलदाय अभियंताओं ने आवश्यक सुझाव जेल प्रशासन को दिए है।
