जहानाबाद में गई बच्ची की जान, पिता बोले- बंद के कारण नहीं मिली कोई गाड़ी

नई दिल्ली/पटना/अहमदाबाद/उज्जैन, पेट्रोल-डीज़ल (Petrol Diesel Price Hike) की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज समूचा विपक्ष सड़कों पर है. कांग्रेस समेत कुल 21 राजनीतिक दलों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद में देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुआ. इस दौरान कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुआ. बिहार के जहानाबाद में भारत बंद के दौरान दो साल की बच्ची की मौत हो गई है. परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि भारत बंद के कारण कोई वाहन नहीं मिला, इसलिए बच्ची का इलाज नहीं हो पाया.
कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए. राहुल ने राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद उन्होंने विपक्ष के मार्च की अगुवाई की. राहुल गांधी के अलावा यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी रामलीला मैदान पर धरने में शामिल हुए.
 

Leave a Reply