जानिए किन उपायों से किया जा सकता है बृहस्पति देव को प्रसन्न

ग्रहों की चाल से हमारा जीवन{life} प्रभावित होता हैं, जीवन में हो रहे छोटे से छोटे घटनाओं का सम्बन्ध भी ग्रहों के हलचल से होता हैं I हमारे ज्योतिष शास्त्र{Astrology} के अनुसार सभी ग्रहों का एक विशेष महत्व होता हैं किसी भी व्यक्ति के जीवन में I ज्योतिष बतातें हैं कि किसी जातक की जन्म कुंडली {Kundali} हो या फिर हस्तरेखा {palmistry} इन सभी पर ग्रहों की स्थिति का सीधा असर होता हैं I हम अक्सर देखते हैं कि कुछ व्यक्तियों को बिना किसी खास परिश्रम के जीवन में अच्छा लाभ होता हैं और दूसरी तरफ बहुत लोग मेहनत करने के बाद भी पीछे रह जातें हैं। सभी ग्रहों में सबसे बड़े ग्रह माने जातें हैं गुरु ग्रह इसके साथ ही देवताओं के गुरु भी माने जातें हैं बृहस्पति देव , हमारे शास्त्रों के मुताबिक अगर व्यक्ति के जीवन में गुरु ग्रह {Guru Grah } की स्तिथि मजबूत हो तो उस जातक को जीवन में कभी भी शिक्षा , धन, मान सम्मान के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता हैं। बृहस्पति देव शिक्षा , सुखद वैवाहिक जीवन और समृद्धि प्रदाता हैं। यदि किसी जातक के जीवन में गुरु ग्रह की कमज़ोर पकड़ रहती हैं तो उन्हें शिक्षा से जुडी समस्या और , आर्थिक समस्याओं के साथ साथ शादी शुदा जीवन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानतें हैं कि ऐसे कौन से कार्य हैं जिनसे हम बृहस्पति देव को प्रसन्न करके उनकी स्तिथि मजबूत कर सकतें हैं और साथ ही किन कार्यों को करने से हमें बचना चाहिए :
इस पितृ पक्ष, 15 दिवसीय शक्ति समय में गया में अर्पित करें नित्य तर्पण, पितरों के आशीर्वाद से बदलेगी किस्मत : 20 सितम्बर – 6 अक्टूबर 2021
बृहस्पति देव को प्रसन्न करने हेतु इन कार्यों को करें :
1. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार गुरुवार {Thursday } को भगवान विष्णु {Lord Vishnu } और माता लक्ष्मी { Mata Lakshmi } का पूजन करें। भगवान श्री हरि और माँ लक्ष्मी सम्पन्ता और समृद्धि की प्रतीक हैं , इनके पूजन से घर परिवार में सुख शांति आती और साथ ही बृहस्पति देव की कृपा भी मिलती हैं।
2. ऐसी मान्यता हैं कि गुरुवार के दिन यदि संभव हो तो व्यक्ति को केवल पीले वस्त्र ही धारण करना चाहिए I
3. ज्योतिष के अनुसार गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा था बृहस्पति देव की कथा करने से भी उन्हें बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं और जीवन में बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होतीं हैं I
4. ऐसा कहा जाता हैं कि गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई तथा केले का फल खिलाने से भी लाभ मिलता हैं I
5. गुरुवार के दिन व्यक्ति को अपने नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए I
6. ऐसा माना जाता हैं कि गुरुवार को किसी जरूरतमंद को वस्तुएँ दान से बहुत पुण्य मिलता हैं और बृहस्पति देव भी प्रसन्न होतें हैं I
इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 20 सितम्बर – 6 अक्टूबर 2021
इन कार्यों को करने से परहेज करें:
1. ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार गुरुवार के दिन किसी भी जातक को अपने बाल, नाखुन, दाढ़ी इत्यादि नहीं कटवानी चाहिए, इससे अशुभ फल की प्राप्ति होती हैं I कहा जाता हैं कि इस दिन नाख़ून इत्यादि काटने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक समस्या का जन्म हो सकता हैं और बने हुए काम भी बिगड़ने लगतें हैं।
2. गुरुवार के दिन तेल, साबुन और शैम्पू का प्रयोग भी निषेध माना गया हैं I
3. गुरुवार को तामसिक भोजन जैसे मांसाहार का सेवन नहीं करें, इससे बृहस्पति देव नाराज़ हो जातें हैं और जीवन में गुरु की स्थिति कमज़ोर ही रहती हैं I
4. गुरुवार के दिन घर में विशेष रूप से किसी भी प्रकार की साफ़ सफाई ना करें , और इस बात का विशेष ध्यान रखें की इस दिन अपने घर के बाहर कोई भी कबाड़ या कोई अन्य वस्तु ना फेंके।
5. गुरूवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए , जहां तक संभव हो वहां तक इस दिन साबुन और सर्फ़ के उपयोग से बचना चाहिए।
