जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं, मोबाइल कियोस्क से होगा नगद भुगतान : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल

  • इंदौर नगर निगम के कर्मचारीयों को बड़ी राहत 

इंदौर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि नगर निगम में कई कर्मचारियों के पास एटीएम की सुविधा नहीं होने से विगत कई दिनों से काफी परेशान हो रहे थे। निगम कर्मचारी नेताओं तक इस बात की जानकारी थी, उन्होंने नवागत आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल को उक्त संबंध में बातचीत कर उनकी समस्या हल करने के लिए बात हुई। नवागत आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल को कर्मचारीयों के माध्यम से जानकारी  में आया कि नगर निगम के लगभग 1354 सफाई मित्र एवं लगभग 400 से अधिक अन्य विभाग के कर्मचारी ऐसे हैं, जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं है तथा एटीएम कार्ड नहीं होने के कारण यह उक्त कर्मचारी लॉक डाउन लगने के कारण न तो बैंक से और न हीं एटीएम से विगत 2 माह से वेतन आहरण कर पा रहे हैं  सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों को बैंक खाते में पैसे होने के बाद भी आर्थिक संकट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा इन कर्मचारियों की कठिनाइयां एवं समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई तथा 19 जोनल कार्यालय पर ही बैंक कर्मचारियों के द्वारा मोबाइल कियोस्क के माध्यम से वेतन नगद आहरण करने की व्यवस्था की गई हैं। सफाई मित्रों एवं कर्मचारियों को आज से सुविधा उपलब्ध कराई गई। कोविड-19 के प्रोटोकॉल जिसमें मास्क लगाना, हाथों को सेनीटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि सभी सावधानियां एवं जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए निगम के 19 जोनल कार्यालयों पर 33 मोबाइल कियोस्क के माध्यम से सफाई मित्र व अन्य कर्मचारियों के लिए नगद राशि भुगतान करने की व्यवस्था कराई गई। इस व्यवस्था से ऐसे सफाई मित्र व अन्य कर्मचारी जिनके पास एटीएम कार्ड नहीं होने से वह विगत 2 माह से वेतन एटीएम से नहीं निकाल पा रहे थे। इन कर्मचारियों को आज से अपने संबंधित जोनल कार्यालय पर नगद वेतन भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा समस्त जोनल कार्यालय पर लगभग बैंक कर्मचारियों के साथ 33 मोबाइल कियोस्क द्वारा वेतन भुगतान का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 3 से 4 दिन में पूर्ण हो जाएगा।
 

Leave a Reply