जियाे कंपनी के टावरों काे चाेर बना रहे निशाना

लुधियाना। शहर के दो स्थानों पर जियाे कंपनी के टावरों से बैटरियां चोरी हो गई। कंपनी की शिकायत पर संबंधित थानों की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में डेहलों के इलाके से टावर में लगी बैटरियां चोरी हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पुलिस ने मोहाली निवासी सचिन कुमार की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी जिओ टावर की देखरेख की जिम्मेदारी है। 28 अक्टूबर को उनके टेक्नीशियन ने फोन पर बताया कि गांव खेड़ा में लगे जियाे टावर से 3 बैटरियां यहां चोरी हो चुकी है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दर्ज करवाई।

वहीं थाना सदर की पुलिस ने टावर से बैटरियां चोरी होने की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। यह मामला भी पुलिस ने मोहाली निवासी सचिन कुमार की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनका गांव किला रायपुर में जियाे कंपनी का टावर लगा हुआ है। जहां से कोई दो बैटरियां चोरी कर ले गया। सूचना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दायर कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply