जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने पंडित नेहरू की 132 वी जयंती मनाई

बिलासपुर । जि़ला शहर कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक में पूर्व प्रधान मंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की 132 वी जयंती मनाई ,और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया । प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, शहर विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव नेहरू जी रखी ,देश आज़ादी की लम्बा संघर्ष से आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक और संप्रदाय वाद ,रियासत के   एकीकरण जैसे अन्यान्य समस्याओ से ग्रसित था,नेहरू जी एक उदारवादी विचार के नेता थे ,जो अपने विरोधियो को भी गले लगाया और उनका सहयोग प्राप्त कर देश के तत्कालीन समस्याओं से निपटने के लिए शनै: शनै: ,क्रमबद्ध योजनाओ से आगे बढ़े ,नेहरू जी आर्थिक मजबूती के लिए पंचवर्षीय योजना लागू की वहीं औद्योगिक नीति लाकर संसाधनों का समुचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ,भांखडा नांगल बांध जैसे बांध बनाकर फसल की उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास किया ,शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय संस्थान खोले,रक्षा के क्षेत्रों में सामरिक महत्व को बढ़ावा के लिए इसरो की स्थापना की,अंतरराष्ट्रीय मंच में भारत को स्थापित करने के लिए ,शांति के सन्देश और पड़ोसी देशों में आपसी सम्बन्ध को विकसित करने के लिए गुटनिरपेक्ष और पंचशील के सिद्धांतों को अमल में लाकर नेहरू जी एक अंतरराष्ट्रीय भूमिका में नजर आए,नेहरू जी लेखक,बैरिस्टर स्वतन्त्रता सेनानी और एक सच्चा राष्ट्र भक्त थे ,एक संवेदनशील एवं बच्चों से विशेष अनुराग होने के कारण बच्चों के बीच " चाचा नेहरू " नाम से प्रसिद्ध थे ,वर्तमान भारत का विराट स्वरूप को गढऩे में नेहरू जी की दृष्टिकोण,दूरदर्शिता और मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना को मूर्तरूप देने का परिणाम है । कार्यक्रम को पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश तिवारी,ऋषि पांडेय,जफ़ऱ अली,हरीश तिवारी,एस एल रात्रे,शैलेन्द्र जायसवाल,ने भी सम्बोधित किया ।
इस अवसर पर , उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,शहर विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,ऋषि पांडेय,विनोद शर्मा,चिंतामन ओत्तालवार,त्रिभुवन कश्यप,राजेश शुक्ला,सीताराम जायसवाल,शैलेन्द्र जायसवाल,सुभाष ठाकुर,विनोद साहू,डॉ बद्री जायसवाल,नसीम खान,वीरेंद्र सारथी,जिनेश जैन,अजय यादव,सूर्य मणि तिवारी,कमल दुसेजा, रामचन्द क्षत्रिय,भरत जुर्यनी,चन्द्र शेखर मिश्रा, गणेश रजक, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, राकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ब्रजेश साहू,अब्दुल सलीम कुरैशी, अर्जुन सिंह,इरफान खान, पूना कश्यप,दुर्देशी धनकर, महेतरं सिंगरौल, मनोज शुक्ला, अब्दुल तस्लीम,सुभाष सराफ, मिश्रा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply