जीएसटी अधीक्षक ने बिल्डिंग की 30वीं मंजिल से कूद कर दी जान

मुंबई. यहां 51 वर्षीय जीएसटी अधीक्षक ने सोमवार देर शाम कफ परेड में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 30वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है, फिलहाल जान देने का कारण स्पष्ट नहीं है।पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम 6.30 बजे के आसपास का है। जीएसटी अधिकारी की पहचान हरेंद्र कपाड़िया के रूप में हुई है। 

चोरी के आराेपी ने थाने में लगाई फांसी, पूरा पीसांगन थाना लाइन हाजिर

 
कुछ महीने पहले हुई थी ब्रेन की सर्जरी

घटना के तुरंत बाद लोग उन्हें निकटतम अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच करने वाले एक अधिकारी ने कि कहा, "लगभग 10 महीने पहले उन्हें एक ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद वे तकरीबन 7 महीने तक ऑफिस नहीं आए थे। तीन महीने पहले ही उन्होंने फिर से काम संभाला। इसके बाद भी वे परेशान थे। हो सकता है कि इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल जांच जारी है।"

पुलिस ने ड्यूटी पर मौजूद लोगों का बयान दर्ज किया है साथ ही घरवालों से भी पूछताछ हुई है।

Leave a Reply