जेल में वकील बनाता था संबंध, रिकॉर्ड करता था पॉर्न वीडियो

फ्लोरिडा में एक वकील को जेल में कैदियों से संबंध बनाने और पॉर्न वीडियो तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि एंड्रू स्पार्क 'Girls in Jail' नाम से पॉर्न सीरीज बना रहा था. पकड़े जाने के वक्त उसके कपड़े उतरे हुए थे. आइए जानते हैं पूरा मामला…

फ्लोरिडा की पुलिस के मुताबिक, 55 साल का अटॉर्नी एंड्रू स्पार्क रोज नेपोलिटैनो से मिलता था जो उसकी क्लाइंट नहीं थी. मामला पिनेलैस काउंटी जेल का है.

वकील जेल के अटॉर्नी-क्लाइंट मीटिंग रूम में ऐसा करता था. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में यह जेल के अंदर एक ऐसा रूम होता है जहां वकील क्लाइंट से प्राइवेसी के साथ बात कर सकता है. 

जिस रूम में यह घटना होती थी, उसमें ऑडियो-वीडियो कैमरा नहीं लगा था. एक छोटी सी खिड़की कमरे में थी, जिसे आसानी से ब्लॉक किया जा सकता था. 

वकील अपने आईपैड पर सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करता था. अटॉर्नी को जेल में आईपैड ले जाने के लिए खास इजाजत दी जाती है. 

आरोप के मुताबिक, उसने 25 साल की शौना बोसेली को 30 से 40 डॉलर रुपये के बदले वीडियो रिकॉर्ड करने का ऑफर दिया था. लेकिन बोसेली ने इनकार कर दिया तो वह 28 साल की रोज नेपोलिटैनो के साथ ऐसा करने लगा. जून से अब तक उसने करीब 6 बार उससे मुलाकात की. a

Leave a Reply