झारखंड: लातेहार में भाजपा नेता ने अधिकारी को जड़े दनादन कई थप्पड़

झारखंड के लातेहार में भाजपाई नेता राजधानी प्रसाद यादव गुंडई सामने आई है। राजधानी यादव जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबियूस बाखला को सरेराह थप्पड़ जड़ दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिला परिवहन पदाधिकारी बाखला समाहरणालय परिसर में राजधानी प्रसाद की गाड़ी में लगी उनकी नेम प्लेट हटवा रहे थे कि तभी पीछे से राजधानी तनतनाते हुए आए और आव देखा न ताव और दनादन अधिकारी को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया।
जब बाखला भाजपा नेता की गाड़ी से उनका नेम प्लेट हटवा रहे थे तभी उनके किसी कार्यकर्ता ने इसकी सूचना यादव को दे दी उसके बाद राजधानी ने ये शर्मनाक हरकत कर दी। बौखलाए राजधानी की इस हरकत के बाद डीटीओ बाखला भी अपने बचाव में उनसे भिड़ गए।
लोगों के बीच-बचाव के बाद दोनों को अलग किया गया उसके बाद यादव ने डीटीओ से पूछा कि आपने 20 सूत्री उपाध्यक्ष के वाहन से बिना पूछे या नोटिस दिए नंबर प्लेट क्यूं उतारा? इसपर डीटीओ बाखला ने कहा कि अखबार में सभी के लिए नोटिस जारी किया गया था आपने क्यों नहीं पढ़ा..इसके बाद दोनों के बीच बहस फिर बढ़ गई और यादव ने कहा कि क्या दुनिया अखबार से चल रही है?
