झारखण्ड में मार्च तक 12 से 14 वर्ष के किशोर किशोरियों के लिए भी टीकाकरण की तैयारियां शुरू

झारखण्ड | कोरोनावायरस की तीसरी लहर के मद्देनजर 12 से 14 वर्ष के बीच के किशोर किशोरियों को भी टीका लगाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारियां शुरू की है। इस संबंध में सभी राज्यों को सूचित किया जा रहा है। धनबाद में भी इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए गए। तैयारी के बाबत जिले में भी माइक्रो प्लान बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत सभी प्रभारियों की ओर से जिला मुख्यालय को माइक्रो प्लान बना कर दिए जा रहे हैं। टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी डॉ विकास राणा ने बताया कि अधिक से अधिक किशोर किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ा जा रहा है।
टीकाकरण केंद्रों में की जाएगी बढ़ोतरी
किशोर किशोरियों को टीकाकरण केंद्र में बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल जिले में 15 वर्ष से 18 वर्ष, 18 वर्ष 44 वर्ष, 45 वर्ष 59 वर्ष, और 60 वर्ष से ऊपर के लाभुकों को टीकाकरण से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन 80 से 100 टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। डॉ राणा ने बताया कि टीकाकरण केंद्र संख्या में और इजाफा किया जाएगा। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी से केंद्रों की सूची मांगी जा रही है। जहां पर दूसरे डोज लगाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है।
