टोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के 27 मामले सामने आये

टोक्यो । टोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार शुक्रवार को संक्रमण के 27 नये मामले सामने आये हैं। संक्रमितों में तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमित खिलाड़ियों में अमेरिकी पोल वॉल्टर सैम केंड्रिक्स भी शामिल हैं। केंड्रिक्स ने पॉजिटिव पाये जाने के बाद अपना नाम वापस ले लिया था। इसी के साथ ही खेलों से जुड़े कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 220 पहुंच गये हैं। इसमें जापान के 18 निवासी और नौ विदेशी भी शामिल हैं। इनमें से दो खिलाड़ी और खेलों से जुड़ा एक अधिकारी खेलगांव में ही रह रहे थे। इससे पहले टोक्यों में गुरुवार को संक्रमण के 3865 नये मामले पाये गए थे।
