ट्रक चालक से लूट, दो आरोपित गिरफ्तार

जयपुर । हरमाडा थाना पुलिस ने ट्रक चालक से मारपीट कर रुपए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल आरोपितों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (वेस्ट) प्रदीप मोहन ने बताया कि लूट के मामले में आरोपित राजू उर्फ अजारिया (20) निवासी गांव पाटन का बास राजगढ अलवर और ग्यारसीलाल बावरिया (35) निवासी बावरिया बस्ती नन्दगांव टोडी हरमाडा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश आलादजें के चोर व नकबजन है। जिनसे लूट की रकम बरामद कर ली गई है। गौरतलब है कि ड्राईवर हरफुल सिंह ट्रक को हरमाडा इलाके स्थित टोडी मोड पर खड़ा कर केबिन में सो रहा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने जमकर ट्रक में तोडफ़ोड़ की और उससे मारपीट कर नकदी लूटकर ले गए थे।

Leave a Reply