ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लगने पर दो ग्रामीण झुलसे

हरियाणा | औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के गांव नंदरामपुर बास में बुधवार रात ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से भीषण आग गई। आग लगने से आधा दर्जन घरों का ईंधन, सैटरिंग व घरेलू सामान जल कर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दो व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गए। रात को सूचना पाकर थाना धारूहेडा थाना पुलिस और खुशखेडा व धारूहेड़ा दमकल टीम पहुंची। टीम ने करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया।

Leave a Reply