ट्रोले कार की भिडत में 2 की मौत

जयपुर । जयपुर-फलौदी मेगा हाइवे पर जोरपुर के पास ट्रोले और कार की जबरदस्त भिडंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों मृतकों को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला और सांभर अस्पताल की मोर्चरी में शवों को रखवाया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार दोनों युवकों के सिर धड़ से अलग हो गए पुलिस के मुताबिक कार नावां से जोबनेर की तरफ आ रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रोले ने टक्कर मार दी. कार मे सवार दोनों युवक रामदेवरा से अपने घर जा रहे थे मृतक बाबूलाल सैनी निवासी महरेली थाना रींगस और दुसरा रमेश महरा निवासी चतरपुरा बानसुर अलवर के रहने वाले थे.दोनों की उम्र करीबन 35-40 के बीच है. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह से फंस गए। घटना के बाद मेगाहाइवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. वहीं परिजनों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है. शिनाख्त होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा. हालांकि, मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम बाबूलाल सैनी व रमेश नेहरा बताए जा रहे हैं।
