डंपिंग ग्राउंड से हटेंगे कचरे के पहाड़

चंडीगढ़। नगर निगम का इस साल सालिंड वेस्ट मैनेजमेंट के अलावा शहर की सफाई व्यवस्था पर ज्यादा जोर है। नगर निगम ने डंपिंग ग्राउंड में बन रहे नए कचरे के पहाड़ को खत्म करने की योजना बनाई है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर भी लगा दिया है, जिसका टेंडर 30 मई को खुलेगा।नगर निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा का दावा है कि टेंडर खोलने के 145 दिन में जो कचरे का पहाड़ बना हुआ है उसे खत्म कर दिया जाएगा। यह वह पहाड़ है जो कि पिछले वर्षों में गार्बेज प्लांट द्वारा सारा कचरा प्रोसेस ना करने के कारण हुआ है। इस समय पुराने कचरे के पहाड़ के निस्तारण का काम चल रहा है, जिसका टेंडर 33 करोड़ में अलाट हुआ है। वहीं, जो नए पहाड़ के कचरे को प्रोसेस करने पर 72 करोड़ रुपये का खर्चा होगा। इसके लिए केंद्र सरकार से पहली 11 करोड़ की किस्त भी निगम को मिल गई है। ऐसे में डंपिंग ग्राउंड से मुक्ति दिलाने के लिए कुल 100 करोड रुपये खर्च किया जा रहा है

Leave a Reply