डबल मर्डर से हिली राजधानी, बुजुर्ग दम्पति की घर से लाशें बरामद

नई दिल्ली: यहां का अशोक विहार इलाका डबल मर्डर की वारदात से दहल गया। फेज-3 इलाके में रहने वाले बुजुर्ग दम्पति की उनके ही घर से लाशें मिली हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर केस की जांच शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली के बुजुर्ग चोरों और लुटेरों के सॉफ्ट टार्गेट बने हुए हैं। 75 वर्षीय राम कैलाश भूटानी और उनकी पत्नी कौशल भूटानी अशोक विहार फेज-3 स्थित घर में रहते थे। दोनों सरकारी टीचर थे।

 

केंद्रीय विद्यालय से रिटायर हुआ दम्पति पड़ोसियों को बताकर ही कहीं बाहर जाता था। शनिवार सुबह जब उनके घर पर ताला लटका मिला तो पड़ोसियों को ङ्क्षचता हुई। पड़ोसियों ने पूछताछ के बाद उनके एक रिश्तेदार और पुलिस को फोन किया। घर का ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो अंदर का मंजर देख उसके होश उड़ गए। राम कैलाश का शव बैड पर पड़ा हुआ था जबकि उनकी पत्नी की लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

Leave a Reply