डिजिटल इण्डिया के नाम पर ग्रामीणों से रही ठगी

बाराबंकी। जैसे-जैसे हिंदुस्तान डिजिटल इंडिया बनने की राह में आगे आगे कदम बढ़ा रहा है वैसे ही कुछ लोग इसी डिजिटल इंडिया का सहारा लेकर नए-नए धोखाधड़ी के कारनामे कर रहे हैं। एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री जहां डिजिटल इंडिया के सहारे आम लोगांे को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इसी आंड़ में कुछ जालसाज गांवो में जाकर गरीबों को चूना लगा रहे हैं। इस समय कुछ लोग गांव में जाकर पेंशन राशन कार्ड जॉब कार्ड आयुष्मान भारत 60 साला आदि तमाम सरकारी योजनाओं के कार्ड दिलाने की बात करते हैं। जिससे लोगों का आधार मांग कर मशीन पर उंगली रखने को कहते हैं उंगली रखते ही उनके खातों से पैसा निकाल लेते हैं यह बात उंगली रखने वालों को नहीं पता चल पाता कि उनके खाते से पैसा कट गया है जब वोअपनी पासबुक इंट्री करवाते हैं तब उन्हें पता चलता है कि उनके खातों से पैसा कट गया है। इस तरह की शिकायतें लगभग आए दिन देखने को मिल रही है। अगर इन समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं किया गया तो सरकार को डिजिटल इंडिया बनाने की राह में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply