डेविस कप क्वालीफायर में नागल की हार के साथ ही पिछड़ा भारत
जागरेब । सुमित नागल की एकल मुकाबले में हार के साथ ही भारतीय टीम डेविस कप टेनिस क्वालीफायर में क्रोएशिया से 1-3 से पीछे हो गयी है। इससे पहले रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस की युगल जोड़ी ने अहम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को वापसी करायी थी पर नागल की मारिन सिलिच के हाथों हार से एक बार फिर भारत पीछे हो गया। नागल मैच में केवल एक गेम ही जीत पाये। सिलिच ने एक घंटे तक चले मुकाबले में उन्हें 6-0 और 6-1 से हराया। पेस और बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी ने दो घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में क्रोएशिया के मेट पैविक और फ्रेंको स्कोगर की जोड़ी को 6-3, 6-7, 7-5 से पराजित किया। डेविस कप युगल मुकाबले में पेस की यह 45वीं जीत है।
