ड्रोन से पैंथरों की निगरानी

जयपुर । झालाना लैपर्ड सफारी में ई-सर्विलांस कैमरो से पैथरों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है डीओआईटी के प्रोजेक्ट के तहत यहां ये कैमरे लगाए गए है इसी प्रकार के तहत अब जल्द ही ड्रोन से भी वन्यजीवों की निगरानी की जा कसेगी। इसके लिए यहां अभी टेस्टिंग चल रही है। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई या अगस्त से ड्रोन से निगरानी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। झालाना वन क्षेत्र में कई ऐसी जगह है जहां ई-सर्विलांस कैमरो की पहुंच नहीं है ऐसे में उन जगहों की निगरानी के लिए ड्रोन सबसे अच्छा और बेहत्तर विकल्प बनकर उभरेगा दूसरी ओर इस क्षेत्र में अगर कोई शिकारी भी प्रवेश करेगा तो वो ड्रोन की नजरों से बच नहीं सकेगा।

Leave a Reply