ढाबा में भारी मात्रा में शराब जब्त

बिलासपुर । केंदा में स्थित ढाबा चलाने की आड़ में शराब बेचे रहे ढाबा संचालक को बेलगहना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लम्बे समय से मध्यप्रदेश से शराब लाकर ढाबा में बेचने का काम कर रहा था। आरोपी संचालक के पास से 11 पाव गोवा स्पेशल 7 पाव इंम्पिरियल ब्लू 7 पाव मैकडावल नं.1 और 7 लीटर देशी महुआ का शराब जब्त किया गया है। जब्त शराब की कीमत 5 हजार के लगभग है। बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि कल रात मुखबिर से सूचना मिला कि केन्दा स्थित मनीष ढाबा का संचालक सतीष कुमार अग्रवाल मप्र से शराब तस्करी कर मप्र निर्मित अंग्रेजी शराब विक्रय के लिए रखा है। सूचना पर चौकी प्रभारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस मनीष ढाबा में रेड किया मौके पर मिले सतीष कुमार अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल उम्र 32 वर्ष सा.केन्दा थाना कोटा से काउन्टर में रखे सोफे के नीचे से कपड़े के 2 नग थैला में भरा अंग्रेजी एवं देशी महुआ शराब जब्त किया। आरोपी सतीष कुमार अग्रवाल के कब्जे से 11 नग गोवा स्पेशल विस्की 7 नग इम्पिरियल ब्लू विस्की, 7 नग मैकडावल नं. विस्की एक कपड़े के थैले में भरा हुआ तथा एक-एक लीटर वाली 5 नग प्लास्टिक बाटल में भरी कुल 5 लीटर देशी महुआ शराब एक दो लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरी कुल 2 लीटर देशी महुआ शराब एक कपड़े के थैले में भरा मशरूका कुल शराब 11.500 लीटर 4655 रू. को जब्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी सतीष कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि वह मध्यप्रदेश के जैतहरी से अंग्रेजी शराब खरीद कर लाता था और उसे ढाबा में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
