ताबड़तोड़ सड़क हादसों से दहला जनपद सड़क दुघर्टनाओं में पति-पत्नी सहित आधा दर्जन की मौत

बाराबंकी। पिछले 24 घण्टो में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुघर्टनाओं में आधा दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हो गयी। जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पहली घटना बीती रात कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया हाइवे के पास घटी। जनपद गोरखपुर के थाना बेलीपार निवासी अभिषेक दूबे पुत्र कमलनाथ इसी थाना क्षेत्र के सरदहा निवासी अभिषेक प्रजापति पुत्र संतोष इसी जनपद के राहुल कुमार पुत्र दिलीप अपने चार अन्य साथियों के साथ इण्डिका कार से अमोसी एयरपोर्ट पर अपने एक दोस्त को रिसीव करने जा रहे थे। अभी उनकी कार भिटरिया के निकट हाइवे के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर अभिषेक दूबे और अभिषेक प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि राहुल ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी घटना आज सुबह 11 बजे थाना सफदरगंज क्षेत्र के रसौली बाईपास के पास घटी। कोतवाली नगर के मोहल्ला देवा रोड रफीनगर निवासी शब्बीर मेंहदी पुत्र औसार हुसैन अपनी पत्नी जीनत को बाइक पर बैठाकर जयपुरिया विद्यालय से पैरेन्टस मीटिंग में हिस्सा लेकर वापस घर लौट रहे थे जैसे ही यह लोग रसौली बाईपास के पास अपनी बाइक मोड़ने लगे इसी बीच सामने से आ  रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो की घटनास्थल पर मौत हो गयी। तीसरी घटना बीती रात कोतवाली देवा क्षेत्र के मुन्नू पुरवा कुटी के पास घटी। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर हेतमा निवासी सतीश यादव पुत्र रामकुमार अपनी बाइक से देवा से घर वापस आ रहा था। अचानक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही  सतीश की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान सहित पत्नी की मौत
फ़ैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रसौली के निकट हॉइवे पार कर रहे बॉइक सवार को डिज़ायर कार ने टक्कर मार दी। घटना में असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बठिया के पूर्व प्रधान एवं उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। दुघर्टना के बाद पुलिस ने कार को पकड़कर थाने ले आयी। कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। गुरुवार को असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बठिया के पूर्व प्रधान शब्बीर मेहँदी अपनी पत्नी निगहत उर्फ़ जीनत के साथ बॉइक से हॉइवे पर स्थित जयपुरिया स्कूल में अपनी भांजी के एडमिशन के सिलसिले में बात करने आये थे। बात करने के बाद दम्पति बॉइक से रसौली के निकट कट पर हॉइवे पार कर रहे थे कि लखनऊ की ओर से आ रही डिजायर कार नम्बर यूपी 32 जीएन 8749 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बॉइक सवार दम्पति बॉइक सहित उछल कर काफी दूर गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। हॉइवे पर हुई दर्दनाक हादसे की जानकारी पाते ही मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र राज ने दम्पति के शव का पँचनांमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply